सेब एक चमत्कारी फल व् औषधी
हिंदी नाम – सेब संस्कृत नाम - सेव वानस्पतिक नाम - मालुस डोमेस्टिका सेब का पेड़ एक छोटा से मध्यम आकार का पेड़ होता है। सेब दुनिया भर में मीठे और रसीले फलों की फसल है। सेब की खेती दुनिया भर में की जाती है और मौसम के अनुसार अलग-अलग स्वाद और किस्में होती हैं। सेब 'एप्पल ट्री रोसैसी' परिवार से है। भारत में सेब की खेती हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखण्ड में की जाती है। सेब आपकी सेहत पर चमत्कारी रूप से प्रभाव करते हैं, और सेब खाने से मधुमेह व कैंसर जैसे कई बड़े रोगों का खतरा कम होता है। सेब की घुलनशील फाइबर वजन घटाने और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। सेब खाने में पौष्टिक होते है और वजन घटाने मदद करते हैं। अँग्रेजी की एक कहावत के अनुसार "One Apple a Day Keeps The Doctor Away " (प्रतिदिन एक सेब के सेवन से आप डॉक्टर को अपने से दूर रख सकते हैं। सेब का रस एक बहुत ही लोकप्रिय स्वास्थ्य पेय है जो तुरंत ऊर्जा देता है, सेब का उपयोग फलों के जैम में किया जाता है, मिठाई बनाने के लिए भी...